Monday, July 11, 2011

प्राणायाम

प्राणायाम दो शब्दों के योग से बना है-(प्राण+आयाम)पहला शब्द प्राण है दूसरा आयाम। प्राण का अर्थ जो हमें शक्ति देता है या बल देता है। आयाम का अर्थ जनने के लिये इसका संधि विच्छेद करना होगा क्योंकि यह दो शब्दों के योग(आ+याम) से बना है। इसमें मूल शब्द 'याम' है 'आ' उपसर्ग लगा है। याम का अर्थ 'गमन'होता है और 'आ' उपसर्ग 'उलटा' के अर्थ में प्रयोग किया गया है अर्थात आयाम का अर्थ उलटा गमन होता है। अतः प्राणायाम में आयाम को 'उलटा गमन' के अर्थ में प्रयोग किया गया है। इस प्रकार प्राणायाम का अर्थ 'प्राण का उलटा गमन' होता है। यहाँ यह ध्यान देने कि बात है कि प्राणायाम प्राण के उलटा गमन के विशेष क्रिया की संज्ञा है न कि उसका परिणाम। अर्थात प्राणायाम शब्द से प्राण के विशेष क्रिया का बोध होना चाहिये। प्राणायाम के बारे में बहुत से ऋषियों ने अपने-अपने ढंग से कहा है लेकिन सभी के भाव एक ही है जैसे पतन्जलि का प्राणायाम सूत्र एवं गीता में जिसमें पतन्जलि का प्राणायाम सूत्र महत्वपूर्ण माना जाता है जो इस प्रकार है- तस्मिन सति श्वासप्रश्वासयोर्गतिविच्छेद:प्राणायाम॥ इसका हिन्दी अनुवाद इस प्रकार होगा- श्वास प्रश्वास के गति को अलग करना प्राणायाम है। इस सूत्र के अनुसार प्राणायाम करने के लिये सबसे पहले सूत्र की सम्यक व्याख्या होनी चाहिये, लेकिन पतंजलि के प्राणायाम सूत्र की व्याख्या करने से पहले हमे इस बात का ध्यान देना चाहिये कि पतंजलि ने योग की क्रियाओं एवं उपायें को योगसूत्र नामक पुस्तक में सूत्र रूप से संकलित किया है,और सूत्र का अर्थ ही होता है -एक निश्चित नियम जो गणितीय एवं विज्ञान सम्मत हो। यदि सूत्र की सही व्याख्या नहीं हुई तो उत्तर सत्य से दूर एवं परिणाम शून्य होगा। यदि पतंजलि के प्राणायाम सूत्र के अनुसार प्राणायाम करना है तो सबसे पहले उनके प्राणायाम सूत्र तस्मिन सति श्वासप्रश्वासयोर्गतिविच्छेद:प्राणायाम॥ की सम्यक व्याख्या होनी चाहिये जो शास्त्रानुसार,विज्ञान सम्मत,तार्किक,एवं गणितीय हो। इसी व्याख्या के अनुसार क्रिया करना होगा। इसके लिये सूत्र में प्रयुक्त शब्दों का अर्थबोध होना चाहिये तथा उसमें दी गयी गति विच्छेद की विशेष युक्ति को जानना होगा।

प्राणायाम प्राण याने सांस आयाम याने दो सांसो मे दूरी बढ़ाना, श्‍वास और नि:श्‍वास की गति को नियंत्रण कर रोकने व निकालने की क्रिया को कहा जाता है।

श्वास को धीमी गति से गहरी खींचकर रोकना व बाहर निकालना प्राणायाम के क्रम में आता है। श्वास खींचने के साथ भावना करें कि प्राण शक्ति, श्रेष्ठता श्वास के द्वारा अंदर खींची जा रही है, छोड़ते समय यह भावना करें कि हमारे दुर्गुण, दुष्प्रवृत्तियाँ, बुरे विचार प्रश्वास के साथ बाहर निकल रहे हैं । हम सांस लेते है तो सिर्फ़ हवा नही खीचते तो उसके साथ ब्रह्मान्ड की सारी उर्जा को उसमे खींचते है। अब आपको लगेगा की सिर्फ़ सांस खीचने से ऐसा कैसा होगा। हम जो सांस फेफडो मे खीचते है, वो सिर्फ़ सांस नही रहती उसमे सारे ब्रम्हन्ड की सारी उर्जा समायी रहती है। मान लो जो सांस आपके पूरे शरीर को चलाना जनती है, वो आपके शरीर को दुरुस्त करने की भी ताकत रखती है। प्राणायाम निम्न मंत्र (गायत्री महामंत्र) के उच्चारण के साथ किया जाना चाहिये।

ॐ भूः भुवः ॐ स्वः ॐ महः, ॐ जनः ॐ तपः ॐ सत्यम् ।
ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।
ॐ आपोज्योतीरसोऽमृतं, ब्रह्म भूर्भुवः स्वः ॐ ।

सुखासन,सिद्धासन,पद्मासन,वज्रासन में बैठें। और सांस को बाहर फेंकते समय पेट को अन्दर की तरफ धक्का देना है, इस में सिर्फ् सांस को छोडते रेहना है| दो सांसो के बीच अपने आप सांस अन्दर चली जायेगी जान-बुजके सांस को अन्दर नही लेना है| कपाल केहते है मस्तिषक के अग्र भाग को, भाती केहते है ज्योति को,कान्ति को,तेज को; कपालभाती प्राणायाम करने लगतार करने से चहरे का लावण्य बढाता है| कपालभाती प्राणायाम धरती की सन्जीवनि कहलाता है| कपालभाती प्राणायाम करते समय मुलाधार चक्र पे ध्याने केन्द्रीत करना है| इससे मुलाधार चक्र जाग्रुत हो के कुन्ड्लीनि शक्ति जग्रुत हो ने मे मदत होती है| कपालभाती प्राणायाम करते समय ऐसा सोचना है की, हमारे शरीर के सारे नीगेटीव्ह तत्व शरीर से बहर जा रहे है| खाना मीले ना मीले मगर रोज कमसे कम ५ मीनि कपालभाती प्राणायाम करना ही है,यह द्रिढ संक्लप करना है|

कपालभाती प्राणायाम

लाभ

बालो की सारी समस्याओँ का समाधान प्राप्त होता है|
चेहरे की झुरीयाँ,आखो के निचे के डार्क सर्कल मीट जयेंगे|
थायराँइड की समस्या मीट जाती है|
सभी प्रकारके चर्म समस्या मीट जाती है|
आखो की सभी प्रकारकी समस्या मीट जाती है,और आखो की रोशनी लौट आती है|
दातों की सभी प्रकारकी समस्या मीट जाती है, और दातों की खतरनाक पायरीया जैसी बीमारी भी ठीक हो जाती है|
कपालभाती प्राणायाम से शरीर की बढी चरबी घटती है, यह इस प्राणायाम का सबसे बडा फायदा है|
कब्ज, अँसीडिटी, गँस्टीक जैसी पेट की सभी समस्याएँ मिट जाती हैं |
युट्रस(महीलाओ) की सभी समस्याओँ का समाधान होता है|
डायबिटीस संपूर्णतया ठीक होता है|
कोलेस्ट्रोल को घटाने में भी सहायक है|
सभी प्रकार की अँलार्जीयाँ मिट जाती है|
सबसे खतरनाक कँन्सर रोग तक ठीक हो जाता है ।
शरीर में स्वतः हिमोग्लोबिन तैयार होता है|
शरीर मे स्वतः कँल्शीयम तैयार होता है|
किडनी स्वतः स्वच्छ होती है, डायलेसिस करने की जरुरत नहीं पडती

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

सुखासन,सिद्धासन,पद्मासन,वज्रासन में बैठें। शुरुवात और अन्त भी हमेशा बाये नथुने(नोस्टील) से ही करनी है, नाक का दाया नथुना बंद करें व बाये से लंबी सांस लें, फिर बाये को बंद करके, दाया वाले से लंबी सांस छोडें...अब दाया से लंबी सांस लें व बाये वाले से छोडें...याने यह दाया-दाया बाया-बाया यह क्रम रखना, यह प्रक्रिया १०-१५ मिनट तक दुहराएं| सास लेते समय अपना ध्यान दोनो आँखो के बीच मे स्थित आज्ञा चक्र पर ध्यान एकत्रित करना चाहिए| और मन ही मन मे सांस लेते समय ओउम-ओउम का जाप करते रहना चाहिए|हमारे शरीर की ७२,७२,१०,२१० सुक्ष्मादी सुक्ष्म नाडी शुद्ध हो जाती है| बायी नाडी को चन्द्र( इडा, गन्गा ) नाडी,और बायी नाडी को सुर्य ( पीन्गला, यमुना ) नाडी केहते है| चन्द्र नाडी से थण्डी हवा अन्दर जती है, और सुर्य नाडी से गरम नाडी हवा अन्दर जती है|थण्डी और गरम हवा के उपयोग से हमारे शरीर का तापमान संतुलित रेहता है| इससे हमारी रोग-प्रतिकारक शक्ती बढ जाती है|

लाभ्
हमारे शरीर की ७२,७२,१०,२१० सुक्ष्मादी सुक्ष्म नाडी शुद्ध हो जाती है|
हार्ट की ब्लाँकेज खुल जाते है|
हाय,लो दोन्हो रक्त चाप ठिक हो जायेंगे|
आर्थराटीस,रोमेटोर आर्थराटीस,कार्टीलेज घीसना ऐसी बीमारीओंको ठीक हो जाती है|
टेढे लीगामेंटस सीधे हो जायेंगे|
व्हेरीकोज व्हेनस ठीक हो जाती है|
कोलेस्टाँल,टाँक्सीनस,आँस्कीडण्टस इसके जैसे विजतीय पदार्थ शरीर के बहार नीकल जाते है|
सायकीक पेंशनट्स को फायदा होता है|
कीडनी नँचरली स्वछ होती है, डायलेसीस करने की जरुरत नही पडती|
सबसे बडा खतरनाक कँन्सर तक ठीक हो जाता है|
सभी प्रकारकी अँलार्जीयाँ मीट जाती है|
मेमरी बढाने की लीये|
सर्दी, खाँसी, नाक, गला ठीक हो जाता है|
ब्रेन ट्युमर भी ठीक हो जाता है|
सभी प्रकार के चर्म समस्या मीट जाती है|
मस्तिषक के सम्बधित सभि व्याधिओको मीटा ने के लिये|
पर्किनसन,प्यारालेसिस,लुलापन इत्यादी स्नयुओ के सम्बधित सभि व्याधिओको मीटा ने के लिये|
सायनस की व्याधि मीट जाती है|
डायबीटीस पुरी तरह मीट जाती है|
टाँन्सीलस की व्याधि मीट जाती है|

भ्रामरी प्राणायाम

सुखासन,सिद्धासन,पद्मासन,वज्रासन में बैठें। दोनो अंगुठोसे कान पुरी तरह बन्द करके, दो उंगलीओको माथे पे रख के, छः उंगलीया दोनो आँखो पर रख दे| और लंबी सास लेके कण्ठ से भवरें जैसा (म……)आवाज नीकालना है|

लाभ
पॉझीटीव्ह एनर्जी तैयार करता है|
सायकीक पेंशनट्स को फायदा होता है|
मायग्रेन पेन, डीप्रेशन,ऑर मस्तिषक के सम्बधित सभि व्यधिओको मीटा ने के लिये|
मन और मस्तिषक की शांती मीलती है|
ब्रम्हानंद की प्राप्ती करने के लीये|
मन और मस्तिषक की एकाग्रता बढाने के लिये|

भस्त्रिका प्राणायाम
सुखासन सिद्धासन,पद्मासन,वज्रासन में बैठें। नाक से लंबी सांस फेफडो मे ही भरे, फिर लंबी सांस फेफडो से ही छोडें| सांस लेते और छोडते समय एकसा दबाव बना रहे| हमें हमारी गलतीयाँ सुधारनी है, एक तो हम पुरी सांस नही लेते; और दुसरा हमारी सांस पेट में चाली जाती है| देखिये हमारे शरीर में दो रास्ते है, एक ( नाक, श्वसन नलिका, फेफडे), और दूसरा( मुँह्, अन्ननलिका, पेट्)| जैसे फेफडोमें हवा शुद्ध करने की प्रणली है,वैसे पेट में नही है| उसीके का‍रण हमारे शरीर में आँक्सीजन की कमी मेहसूस होती है| और उसेके कारण हमारे शरीर में रोग जडते है| उसी गलती को हमें सुधारना है|जैसे की कुछ पाने की खुशि होति है,वैसे हि खुशि हमे प्राणायाम करते समय होनि चाहिये|और क्यो न हो सारि जिन्दगि का स्वास्थ आपको मील रहा है| आप के पन्चविध प्राण सशक्त हो रहे है, हमारे शरीर की सभि प्रणालिया सशक्त हो रही है|

लाभ
हमारा हृदय सशक्त बनाने के लिये है|
हमारे फेफडों को सशक्त बनाने के लिये है|
मस्तिष्क से सम्बंधित सभी व्याधिओं को मिटा ने के लिये भी यह लाभदायक है |
पर्किनसन,प्यारालेसिस,लुलापन इत्यादि स्नायुओं से सम्बंधित सभी व्यधिओं को मिटाने के लिये |
भगवान से नाता जोडने के लिये|

नई पोस्ट

हिन्दु धर्म ने ही विश्व को सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया

____________________________________________ हिन्दू-धर्मका हित-साधन प्रकार ही विश्वके समस्त धर्मों एवं वर्गोसे भिन्न है। यहाँ किसीको हिन्दू ...